बुधवार, 25 दिसंबर 2019

POINSETTIA FLOWER

                 पोइंसेटिया  का फूल
                                  क्रिसमस फ्लॉवर

                पोइंसेटिया  एक बेहद खूबसूरत पौधा है। जिसे अपने लाल -हरे पत्तों के सयोजन के कारण बाग बगीचे में लगाया जाता है। यह मेक्सिको और अमेरिका का मूल पौधा है।इसका नाम मेक्सिको के मिनिस्टर जोएल र पोइसेंट के नाम पर 1820 में रखा गया था। इन्होने इसे प्रचारित और प्रसारित किया था। इसके पहले इसे मैक्सिकन फ्लेम फ्लॉवर ,ईस्टर फ्लॉवर ,क्रिसमस फ्लॉवर आदि नामो से जाना जाता है।यह चटक लाल रंग के अलावा सफ़ेद ,गुलाबी और पीले रंग का भी होता है।अमेरिका में  १२ दिसम्बर को पोइंसेटिया दिवस मनाया जाता है
    यह एक छोटा झाड़ीनुमा पौधा है जो आधा मीटर से लेकर चार मीटर तक की ऊंचाई का होता है। इसमें लगने वाली फूल असल में 12 से 5 बड़ी -बड़ी लाल पत्तियां सितारे के आकर में सजी रहती है और इसके बीच में छोटा -छोटा पीले रंग का फूल होता है जिसमे पराग भरा रहता है ,  तितली और चिडीया पराग का सेवन करती है। इसकी हरे पत्तियों को चटक लाल रंग होने के लिये 12 घंटे का अंधकार और १२ घंटे का तेज धुप चाहिए। ऐसा क्रिसमस के दौरान 25 दिसम्बर को ही हो पाता है ,जब दिन बड़ा होता है। इसलिए क्रिसमस की छुट्टी को बड़े दिन की छुट्टी भी  बोला जाता है। अब तो नर्सरी में हाईब्रीड कई रंगो वाला छोटा आकर का पौधा मील जाता है। जब की पहले सिर्फ लाल बाला बड़े आकर का ही पौधा होता था।







  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें