गुरुवार, 5 जनवरी 2017

DOLPHIN'S NOSE AND LAMB'S ROCK

                                                 डॉल्फिन नोज एंड लैम्ब्स रॉक 

                कुन्नूर में ही हमारे घर से 8 किलोमीटर की दूरी में लैम्ब्स रॉक है। ये भी काफी फेमस पिकनिक प्लेस है। सिम्स पार्क आने वाले यहाँ भी जरूर जाते हैं। कैप्टन लैम्ब के नाम पर इस रॉक का नाम लैम्ब्स रॉक  पड़ा है ,  पर टूरिस्ट प्लेस होने के कारन पत्थर लैम्ब के जैसा दिखता है ऐसा बोला जाता है।  
        डॉल्फिन्स नोज --ये भी लैम्ब्स रॉक के रास्ते में थोड़े आगे पड़ता है। सिम्स पार्क से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से भी बहुत ही सुंदर नजारा देखने मिलता है। चट्टान डॉल्फिन के नोज जैसा दीखता है। सामने ही कोटागिरी साईड में कैथरीन फाल कल -कल बहते हुये बड़ा ही सुंदर नजारा दीखता है।
                              सिम्स पार्क से चाय बागानों और घुमाव दार घाट होते हुए जाना पड़ता है ,जो अपने आप में रोमांचक है.




।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें