रविवार, 3 सितंबर 2023

#ATESHGAH#FIRE#TEMPLE#SURAKHANY#BAKU

                   बाकू आतेशगाह 

                             ज्वाला मंदिर 

                                अज़रबैजान की राजधानी बाकू के पास सुराखानी शहर में एक मध्यकालीन हिन्दू धार्मिक स्थल है। एक पंचभुजा आकार के अहाते के बीच में एक मंदिर है। दुसरी शताब्दी में सिल्क रूट होकर भारतीय व्यापारी यहाँ व्यापर करने आते थे। उस समय ये पारसी देश था।वे लोग अग्नि का पूजा करते थे। हिन्दू व्यपारी ने तब यहाँ मंदिर बनवाया। हिन्दू ,सिख और पारसी लोगों का पूजा स्थल बन गया। धरती से नेचुरल गैस निकलती रहती है इसलिए अग्नि कभी बुझती  नहीं है।ज्वाला को आतिश बोला जाता है इसलिए आतेशगाह नाम पड़ा।  इस कैम्पस में गणेश मंदिर भी है। 18 वीं शताब्दी में फिर से नवीनीकरण  किया गया। अतिशगाह के कैम्पस में अलग अलग कमरों में बड़ा ही अच्छा धार्मिक औरआध्यात्मिक उस ज़माने का घटना का वर्णन  किया गया है।संस्कृत में भी शिला लेख है।अब तो मुस्लिम देश है, पर अभी भी सुरक्छित है।देख कर बड़ा अच्छा लगा अपने देश का धर्म विदेश में मिला।



पेशेंट का मन्त्र उच्चारण से इलाज 

गणेश मूर्ति 






   

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें