शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

#DRAGON#FRUIT#PITAYA

                                    ड्रैगन फ्रूट 

                                        पिताया फल 

                       ड्रैगन फल कैक्टस प्रजाति का फल है। अमेरिकन फल है ,पर कई देश में इसकी फसल लेते है। छत्तीसगढ़ में भी इसकी पैदावार अच्छी होती है। ड्रैगन फ़्रूट में विटामीन बहुत होता है जो की स्कीन के लिये फायदे मंद है। भारत में जून से लेकर नवंबर के बीच ड्रैगन में फूल से फल तैयार होता है. फूल से फूल बनने में करीब एक महीना से डेढ़ महीना लगता है।फूल रात को खिल जाता है सुबह धीरे धीरे बंद होता। 2 -3 दिन के बाद फूल सूख जाता है और उसमे हरा फल बनना शुरू होता है। फल भी लाल ,पीला और सफ़ेद तीन रंग का होता है।  पौधे को ज्यादा पानी की भी जरुरत नहीं होता है। जमीन थोड़ा सख्त होना चाहिए। तीन साल पहले हमे इसका पौधा मिला था। इस साल जा कर इसमें पहला फल आया। भले एक ही आया पर देख कर बड़ा अच्छा लगा। पेड़ का पका मीठा फल था। अब अगले साल का इंतजार है ,शायद ज्यादा फल दे।जन्माष्टमी के अवसर में पहला फल का प्रसाद ग्रहण किये। 


कली 

फूल 

छोटा कच्चा फल 

पका फल 


             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें