शुक्रवार, 5 मई 2023

#TEA#GARDEN#COONOOR#TAMILNADU

                चाय बागान  में मस्ती 

                  तमिलनाडु के कुन्नूर में सिर्फ और सिर्फ चाय बागान है। जहाँ भी नजर दौड़ाओ चाय बागान दिखेगा। प्रकृति का नजारा देखते ही बनता है, पहाड़ ,झरना और चाय बागान।चाय के पौधे से सिर्फ ऊपर फुनगी से तीन पत्ता तोडा जाता है। कोइ भी फूल ,फल या अनाज  हो साल में एक बार दो बार फसल होता है। पर चाय का पौधा ऐसा है की हर हफ्ता पत्तों का तोड़ाई किया जाता है। साल भर बारो महीना।पत्ता तोड़ने का मजा आज लिये। चाय की पत्ती का पकौड़ा भी बहुत टेस्टी होता है। जैसे पालक या पोई भाजी की पत्ती को बेसन लपेट कर पकौड़ा बनाया जाता है ऐसे ही चाय पत्ती का पकौड़ा क्रिस्पी मजेदार होता है।ऊटी के नजदीक होने के कारन साल भर टूरिस्ट कून्नूर भी घूमने आते है और चाय बागान देखने का मजा उठाते है।कुन्नूर में करीब करीब साल भर पानी गिरता है और घाटी में चाय बागान सलोप में होने के कारन सारा पानी बह जाता है। इसलिए पहाड़ में चाय बागान होता है।यहाँ रेनबो भी हमेशा देखने मिल जाता है।   

  






 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें