रविवार, 28 मई 2023

#NILGIRIS#SUMMER#FESTIVAL#63RD#FRUIT#SHOW IN #COONOOR

              वार्षिक 63 वां फ्रूट शो कुन्नूर के सिम्स पार्क में  

                  हर साल पुरे नीलगिरी डिस्ट्रिक्ट में मई के महीने में जितने भी गार्डन है वहाँ पर शनिवार और रविवार को हर हफ्ता अलग अलग थीम में शो होता है। कोटागिरी के गार्डन में वेजीटेबल और मसाला से तरह तरह के जानवर के शेप में बनाया जाता। ऊटी रोज गार्डन में दूसरे हफ्ता रोज शो होता है।ऊटी बॉटनीकल गार्डन में तीसरे हफ्ता फ्लावर शो और अंत में कुन्नूर के सिम्स पार्क में फ्रूट शो के साथ वार्षिक उत्सव का समापन होता है। पुरे मई महीना में गर्मी छुट्टी होने के कारन हजारो हजार लोग छुट्टी का आनंद लेने आते है और उत्सव का मजा लेते है।

                  इस बार सिम्स पार्क में फलों से गिलहरी ,फल का बास्केट ,संतरे से पिरामीड ,नींबू से मछली ,अनानास से पेड़  ,तितली आदि अनेक आकृति बना था.इस बार सिम्स पार्क में प्रथम टी शो भी रखा गया था। सारे टी फ़ैक्टरी वाले अपना अपना स्टाल लगाए थे।शो समाप्त होने के बाद सारे फल ,सब्जी से जैम ,जेली ,अंचार आदि बनाने के उपयोग में लिया जाता है। हमारा घर सिम्स पार्क के बगल में होने के कारण शो का आनंद ले पाए। 










  

 








 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें