बुधवार, 3 मई 2023

#BANDIPUR#NATIONAL#PARK#KARNATAKA

                    बांदीपुर नेशनल पार्क 

                 बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। किसी ज़माने में मैसूर राज्य के राजा का निजी शिकारगाह था। 1974 से इसे टाइगर रिजर्व पार्क बना दिया गया है। पार्क बने 50 साल हो गया। भारत में टाइगर के लिये  दूसरे नम्बर में पार्क आता है। साउथ एशिया में जंगली हाथी के लिये पहले नम्बर में ये पार्क आता है.टाइगर और हाथी के अलावा  गौर ,चीतल ,सम्बर डियर ,भालू ,लंगूर ,मोर ,जंगली सूअर इत्यादी बहुत मात्रा में देखे जाते है। यहाँ जंगल सफारी का भी इंतजाम है। सुबह साढ़े ६ से 9 बजे दिन को और शाम साढ़े 3 से साढ़े 6 बजे तक जीप और बंद बस से जंगल घुमाने ले जाते है। पुरे जंगल में बहुत सारे छोटे बड़े रिसोर्ट है जहाँ रात्रि बिश्राम कर सकते है। तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच में बांदीपुर पड़ता है। अप्रैल का महीना होने के कारन पुरे रास्ते में गुलमोहर का बहार देखते ही बनता है। लाल लाल फूल से भरा पेड़ वहीं पेड़ के नीचे लाल  फूल का कारपेट बिछा हुआ था। 



















 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें