गुरुवार, 11 मई 2023

#BAGIYA MEIN#GENDE KI BAHAR

                        बगिया में गेंदे की बहार 

                हमारे बगिया में गेंदे की बहार देखते ही बनती है। वैसे तो सितम्बर अक्टूबर में गेंदे का बीज और पौधा लगाया जाता है ,और फिर ठण्ड में नवंबर से फरवरी तक खूब फूल होता है। पर पहाड़ में फरवरी में ठण्ड कम  होने पर पौधा रोपण किया जाता है। अप्रैल से लेकर जून तक बहुत फूल खिलता है। यदि वर्षा कम  हो तो फूल खिलते रहता है।है तो मैक्सिको का पौधा पर पुरे भारत में पाया जाता है। अलग अलग प्रान्त के नर्सरी से बारोह माह फूल बाजार में मिलता है। आजकल हाईब्रीड फूल का पौधा नर्सरी में मिलता है पर इसका बीज से पौधा नहीं लग पाता है। पहले देशी पौधा मिलता था, तो अच्छा होता था, उसके बीज से अगले साल के लिये पौधा तैयार हो जाता था।जो हो अभी तो बगिया में गेंदे की बहार है। फूल देख कर मन प्रसन हो जाता है। 






  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें