गुरुवार, 27 मई 2021

#HYDRANGEA

                          हाइड्रेंजिया  का फूल 

                    हाइड्रेंजिया मूलता अमेरिका और एशिया का पौधा है। साल में एकबार ही खिलता है। पर गार्डन में बहार आजाता है। इस फूल की विशेषता ये है की कली से फूल बनने में ही महीनों लग जाता है ,और फिर फूल भी 3 -4 महीना खिला रहता है। वैसे फूल सफ़ेद खिलता है पर यदि मट्टी में अलुमिनयम की मात्रा हो तो फूल ब्लू होने लगता है। और मट्टी  छारीय है तो फूल का रंग ब्लू से पिंक हो ने लगता है। और जब 3 -4 महीने बाद फूल सुखना शुरू होता है तो भूरा हो जाता है। एक ही पौधा में अलग अलग गुच्छे का फूल का रंग अलग होने के कारन क्यारी में रौनक आजाता है। वैसे गमले और जमीन दोनों जगह पौधा लगा सकते है। पौधे में सुबह का धूप भरपूर मिलना चाहिए। फूल अप्रैल से अक्टूबर तक खिलता है ठण्ड में में फूल नहीं होता है इसलिए बरसात के बाद फूल सूखने पर पौधा का कटाई छटाई कर देने पर फिर अगले मौसम तक फूल देने के लिये पौधा तैयार हो जाता है। पानी भी ज्यादा नहीं देना चाहिए। यदि हो सके तो केले के छिलके का पानी और अंडे का शेल खाद के रूप में डालना चाहिए।उचित देख रेख होने पर पौधा का उम्र 50 साल तक भी रहता है। 







 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें