सोमवार, 10 मई 2021

#AZALEA

                                            अजेलिया 

                          अजेलिया  एक सदाबहार फूल का पौधा है।ठन्डे प्रदेश में मई जून में और गर्म प्रदेश में दिसम्बर जनवरी में इसमें फूल खिलते है। एक बार फूल होने पर हफ्तों तक खिला रहता है। सुबह का थोड़ा धुप मिलना चाहिए और बाकी समय थोड़ा छाँव मिलते रहना चाहिए। अजेलिया का पौधा एक सजावटी फूल का पौधा है।   गुलाबी,पर्पल,सफ़ेद अनेक रंगो में फूल खिलते है। जापान ,अमेरिका ,हॉंकॉंग आदि अनेक देशों में अजेलिया फेस्टिवल मनाया जाता है। । गमले में लगाने पर कटाई -छटाई करते रहने पर फूल हर साल देते रहता है।जमीन में लगाने पर करीब 6 फ़ीट हाइट और 50 साल तक की उम्र होती है। अजेलिया एशिया ,यूरोप और नार्थ अमेरिका का पौधा। है। फूल डबल और सिंगल दोनों पत्रों वाला होता है।बहुत ज्यादा ठंड और बहुत ज्यादा गर्मी दोनों मौसम में पौधे को बचाना चाहिए। पौधे में पानी भी बहुत कम डालना चाहिए। 





    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें