मंगलवार, 18 मई 2021

#AGAPANTHUS#AFRICAN BLUE LILY #BLUE HEAVEAN#LILY OF NILE

                    अगपेन्थस ब्लू लिली 

                                       अफ्रीकन ब्लू लिली 

              ब्लू लिली के पौधे को सुबह का 5 -6 घण्टे का धुप बहुत ही जरूरी है।पुरे गर्मी से बरसात तक इसमें गुच्छे में फूल खिलता है। एक बार कली आने पर कली से फूल बनने में महीनो लग जाता है। इसलिए फूल भी महीनो खिला रहता है। एक स्टेम में करीब 50 से 60 फूल गुच्छे में खिलता है। फूल सूखने पर स्टेम को नीचे से काट देना चाहिए फिर अगले मौसम में फिर से नया स्टेम निकल कर उसमे पुष्प गुच्छ खिलता है। ठण्ड के मौसम में थोड़ा पौधा को बचाने चाहिए। जमीन में हो तो ऐसा जगह हो जिससे धुप मिले पर थोड़ा शेड हो और गमले में हो तो ठण्ड के महीने में खुले से हटा कर शेड वाले जगह में रखना चाहिए। पौधा जितना पुराना होगा मौसम में उतना ही ज्यादा स्टेम निकल कर उसमे उतना ही ज्यादा फूल खिलेगा। नीले के अलावा सफ़ेद ,गुलाबी और पर्पल रंग में भी इसके फूल होते है। अफ्रीकन फूल होने के कारन इसे लिली ऑफ़ नील भी बोला जाता है। 




  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें