गुरुवार, 17 मई 2018

MADAGASCAR PERIWINKLE

           VINCA ROSEA

                                 नयनतारा
              जैसा नाम से लगता है की मेडागास्कर का रोज है। पर ऐसा नहीं है। बचपन से ही बैगनी रंग का नयनतारा का फूल और पौधा देखे है जो की पूजा के काम में लिया जाता है। गर्म जलवाऊ में अच्छा फलता और फूलता है, एक बार लगा दो तो बारो महीना तीसों दिन फूल खिलता है। गार्डन का रौनक भी बढ़ाता है पूजा के काम तो आता ही है ,साथ मेंआयुर्वेदी दवाई बनाने के काम में भी  लिया जाता है।बहुत से बीमारियों के इलाज में इसके फूल और पत्ते उपयोग में लाया जाता है।
   देसी पौधा 2 -3 फीट का होता है। अब नर्सरी में हाई ब्रीड नयनतारा का भिन्न -भिन्न रंगों में छोटा पौधा उपलब्ध है।   इसके बारों महीना खिलने के कारन सदा सुहागन ,सदाफूले  आदि नमो से भी जाना जाता है।मेरे पास भी देसी के अलावा हाईब्रीड रंग बिरंगा फूल वाला पौधा है। लाल ,गुलाबी ,बैगनी ,सफ़ेद इत्यादी रंगो की बहार पुरे क्यारी में देखने मिलता है। वैसे गर्मी और बरसात में ज्यादा से ज्यादा खिलता है। ठण्ड में थोड़ा काम होता है। उस समय थोड़ा कटींग करदेने पर फिर से और भी अच्छे तरह से फूल खिलता है। जड़ के आसपास छोटा पौधा भी बारो महीना निकलते रहता है।उसे फिर से क्यारी में रोप देने पर फिर से नया पौधा और भी अच्छी तरह से खिलते ही रहता है।लगाना भी आसान और कुछ सेवा भी नहीं करना पड़ता है ,एक पौधा से अनेक पौधा भी तैयार हो जाता है। 







  
     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें