शनिवार, 15 अप्रैल 2023

#THANTHI#MARIAMMAN#TEMPLE#COONOOR#TAMILNADU

                         श्री थांथी  मरियम्मन मंदिर 


        तमिलनाडु के कुन्नुर में एक अति प्राचीन स्वंभू देवी माँ का मंदिर है। माना जाता है की अंग्रेजों के ज़माने में जंगल साफ कर छोटा सा मंदिर बनवाया गया था। एक भक्त को स्वप्न में देवी प्रगट हुई थी वहां खोदाई करने पर देवी माँ का मूर्ती मिला था, जिसे खोदाई के बाद इस मंदिर में स्थापित किया गया। हर मंगलवार और शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना होता है। इसके अलावा  नवरात्र ,दिवाली ,तमिल नया साल आदि विशेष पर्व त्यौहार में भी पूजा होता है।जब वर्षा नहीं होता है तो देवी की पूजा अर्चना नगर वाले करते है तो वर्षा होती है इसलिए पानी की देवी भी माना जाता है। कुन्नूर मतलब छोटा गावं इसलिए इसका नाम कुन्नूर पड़ा। मंदिर बनने के पहले इस जगह में  अंग्रेजो ने टेलीग्राम के लिये खम्भा लगवाया था, वो आज भी मंदिर के प्रांगण में है।मंदिर छोटा जरूर है पर देवी जागृत लगती है। हमेशा पूजा होने के कारन भक्तो का ताँता लगा रहता है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने केलियेपूजा करने आते है और फल पाते है।    









    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें