रविवार, 9 अप्रैल 2023

#KAUSHALYA#MATA#MANDIR#CHANDKHURI#RAIPUR

                  कौशल्या माता मंदिर 

                      चंदखुरी  रायपुर 

         छत्तीसगढ़ में रायपुर से 27 किलोमीटर की दूरी में चंदखुरी गावँ में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है। भगवान राम जी का ननिहाल होने के कारण मंदिर में रामजी का बालक रूप में माता की गोद में बहुत ही मनमोहक मूर्ती बना हुआ है। जलसेन नामक तालाब के मध्य में छोटा सा कौशल्या माता का  मंदिर है। बालक रामजी का अपने चारो भाईयों के साथ खेलते हुए बड़ा ही अच्छा मूर्ती है वहीं राजा दसरथ और तीनो रानी भी बैठ कर उनका खेल देख रहे है।पास में नया बहुत ही बड़ा नंदी और शिव जी का भी मूर्ती है। तालाब के बीचो बीच समुन्दर मंथन का दृश्य भी बना हुआ है। मंदिर के शुरुआत में रामजी का एक 51 फ़ीट ऊँचा मूर्ती भी है।
                    माना जाता है की ये जगह कौशल  प्रदेश था। राजा दशरथ की शादी यहाँ के राजा भानुमंत की बेटी कौशल्या से हुआ था इसलिए इस जगह को राम जी का ननिहाल माना जाता है। राजा राम के अश्वमेघ  यग  के बाद  तीनो माताओं ने वानप्रस्थ आश्रम यहीं व्यतीत किया था। मंदिर 10 वीं शदी में छोटा सा बना था। पर मंदिर के चारो और रामपथ और तालाब का सोंदर्यीय करन जोर शोर से हो रहा है। रायपुर वाले भाग्यशाली है की उनको चंदखुरी जा कर कौशल्या माता मंदिर जाना और देखना होता है।
                        
                                                   



       












 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें