शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

#APPLE#BER

                 APPLE  BER 

                      एप्पल  बेर 

                       बेर कई आकार प्रकार के होते है। देशी बेर खट्टी मीठी छोटी- छोटी लाल -लाल होती है। कलमी या नारकाल बेर लाल हरे रंग का लम्बा मीठा होता है।शबरी के बेर तो सभी जानते है। आजकल एप्पल बेर का चलन बहुत हो  गया है। थंड आया की रोड में हर जगह हरे -हरे एप्पल बेर का ठेला दिख जाता है। बड़ा हरा और रसीला मीठा होता है। 

          बेर मूलता एशिया का झाड़ीनुमा पौधा है।यह  तेजी से बढ़ता और फैलता है। इसकी हाईट 3 फ़ीट से लेकर 30 फ़ीट तक होती है। नर्सरी  मे आसानी से इसका पौधा मील जाता है। पहला साल फूल आने पर फल नहीं लेना चाहिए। फल इतना ज्यादा होता है की पौधा वजन नहीं उठा सकता है और डाल टूट जाता है।हर साल फल तोड़ने के बाद खूब छटाई कर देना चाहिए। 

      एप्पल  बेर को चाइनीस एप्पल ,चाइनीस पल्म भी बोला जाता है. इस बार पहला फल हमारे पौधे में आया। छोटा सा पौधा में 25 -30 बेर हुआ। अब अगले साल से पेड़ बड़ा होने पर और भी ज्यादा बेर होगा।



   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें