मंगलवार, 5 जनवरी 2021

#LILIUM FLOWER

                                  लिलियम फूल 

                    लिलियम ठंडी आबोहवा का बेहद ही खूबसूरत फूल है। कंदीय फूलों में ट्यूलिप के फूल के बाद लिलियम के फूल को कट फ्लावर के रूप में ज्यादा पसंद किया जाता है। एक बार फूल काट कर गुलदस्ते में सजाने पर हफ्तों ताजा रहता है। इसका बल्ब हॉलैंड से मंगा कर नर्सरी में बल्ब लगा कर पौधा तैयार किया जाता है। पहले सिर्फ कश्मीर ,उत्तराखंड ,हिमाचल आदि ठंडे जगह में ही इसकी खेती होती थी। पर अब ठंड में भारत के विभिन्न भागों के नर्सरी में भी आसानी से मिल जाता है। सुबह का थोड़ा धुप पौधे को चाहिए ,पौधे को सेमी शेड में रखना चाहिए। लिलियम का पौधा  एक स्टेम वाला होता है और इसमें पांच से लेकर छ फूल का गुच्छा  होता है. एक एक फूल में 6 पत्र होता है। पौधा 2 -3 फ़ीट हाईट का होता है। फूल कई चटकीले रंगो में होता है। लाल ,गुलाबी ,बैगनी ,पीला ,सफ़ेद आदि रंगो में होता है।फूल सूखने के बाद पौधे के कंद को संभाल कर रखना चाहिए फिर अगले मौसम में एक से अनेक पौधा तैयार हो जाता है।





  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें