गुरुवार, 10 सितंबर 2020

CHINESE FAN PALM

                                    चाइनीस फैन पाम 

    पाम का पौधा बहुत ही आम पौधा है.ये अलग -अलग शेप और नाम से जाना जाता है। इसी में एक फैन पाम भी होता है जिसके पत्ते के आकार के कारन फैन पाम इसका नाम पड़ा है।  पूर्वी एशिया के खजूर के पेड़ की एक प्रजाति फैन पाम है। ताड के पत्ते जैसा होने के कारन इसे फैन पाम या फव्वारा पाम भी बोला जाता है. इसके पत्ते चमकदार हरे रंग का होता है। इसे पनपने के लिये चमकदार धुप की जरुरत होती है। इसे इनडोर और ऑउटडोर दोनों जगह लगा सकते है। बाहर गार्डन में लगाना ज्यादा अच्छा होगा। इससे ग्रोथ और शेप अच्छा रहता है। घर के अंदर लगाने पर काट छाट करते रहना पड़ेगा। पौधा 6 -8 फ़ीट हाईट का  होता है।इसे फैलने और बड़ने के लिये जगह ज्यादा होने पर ही सही शेप मिलता है। 




  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें