गुरुवार, 20 अगस्त 2020

#HIBISCUS

                     बगिया में लाल  जासवंत की  बहार  

                    जासवंत का पौधा करीब- करीब सारी दुनिया में पाया जाने वाला पौधा है। इसमें अनेक रंगो का फूल करीब -करीब साल भर खिलता है। इसे  झाड़ी नुमा पेड़ भी बोल सकते है। औषधी गुणों से भर पुर अनेक बीमारियों में इसके फूल और पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। ।लाल ,गुलाबी,सफ़ेद,पीला,नारंगीआदि रंग के फूल इसमें होते है।  पर लाल रंग का जासवंत फूल का बात ही कुछ और है, जब खिलता है तो पूरा पेड़ भर जाता है।लाल रंग का जासवंत फूल का धार्मिक महत्व भी  बहुत है. गणेश भगवान  और देवी माँ का प्रिय फूल है। नवरात्र में तो यही फूल  चढ़ाया जाता है।दवाई के आलावा चाय बनाने में भी उपयोग किया जाता है, इस चाय का स्वाद थोड़ा खट्टा  होता है,और हर्बल टी के रूप में उपयोग किया जाता है।हवाई देश में लड़कियाँ अपने कान में इसका फूल लगती है। पीला जसवंत का फूल हवाई का स्टेट फूल है, और हेति का राष्ट्रीय पुष्प जसवंत ही है।






 


 

 

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें