शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

ARECA PALM

                                ऐरेका  पाम 

                 ऐरेका पाम हवा शुद्ध करने वाला पौधा है। इसे घर केअंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते है।इस पौधे को धुप चाहिए पर थोड़ा छाव होना चाहिए नहीं तो तेज धुप में पत्तियां जल जाती है। पौधा को यदि बढ़ने दिया जाये तो 10 साल में ही 15 -30 फ़ीट हाईट का हो जाता है। इसका तनाबैम्बू जैसा दिखता है।इसलिए इसे बैम्बू  पाम भी कहा जाता है। वैसे यदि बढ़ाना नहीं है तो बड़ा बैम्बू वाला तना काटते रहना चाहिए। छोटा 3 -4 फ़ीट का झाड़ी नुमा हरा भरा पत्ती भी बहुत सुन्दर लगता है।इसमें नारंगी रंग का छोटा- छोटा गुच्छे में खजूर जैसा फल लगता है पर उसे खाया नहीं जाता है।बड़े बगीचा  मे लाईन से लगाना ज्यादा अच्छा लगता है,तभी बैम्बू पाम तैयार होता है। गमले में लगाने पर हर 2 -3 साल में गमला बदलना चाहिए और थोड़ा छाँट  देना चाहिए।





      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें