बुधवार, 18 मार्च 2020

MOSAIC WATER PLANT

                             मोज़ेक   पौधा

                   मोज़ेक पौधा पानी में तैरने वाला पौधा है । इसकी पत्ती छोटे लाल हरे रंग की 3 इंच गोल गुच्छे में हीरे के आकर की मोजेक पैटर्न में बनी रहती है। पैटर्न का फैलाव करीब 12 इंच से 24 इंच होता है। टब में पौधा रखने पर टब की गहराई करीब 12 से 18 इंच गहरा होना चाहिए जिससे पौधा का फैलाव अच्छे तरह से होता है। पत्तियों के आकर -प्रकार के कारन ही इस पौधे का नाम मोज़ेक पौधा पड़ा। टब में पौधा देखने में बहुत ही सुन्दर दिखता  है। पर इसके डंठल में काई बहुत जल्दी और ज्यादा हो जाता है। इसलिए टब में 2 -4 छोटी मछली डाल देना चाहिए। मछली काई खाती रहती है जिससे पानी और पौधा दोनों साफ रहता है और मोज़ेक का पौधा अच्छी तरह फैल पता है।इस पौधे को धुप भरपूर चाहिए। गर्मियों में बहुत ही छोटा -छोटा पीले रंग का फूल भी होता है। ठण्ड में पौधा का ग्रोथ कम हो जाता है। वैसे माना जाता है की अमेरिका का गर्म इलाका में भी बहुत पाया जाता है।




  

             

           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें