शुक्रवार, 13 मार्च 2020

GERBERA FLOWER

                              जरबेरा   फूल

                  जरबेरा एक बहुवर्षीय तना रहित पौधा है। ये मूलता दक्षिण अफ्रीका और एशिया का पौधा है।जरबेरा का फूल कई रंगो में पाया जाता है। लाल ,गुलाबी ,ऑरेंज ,सफ़ेद रंगो में होता है। गुलदस्ता में कट फ्लॉवर के काम आता है। ठण्ड में पौधे को धुप चाहिए ,वहीं गर्मियों में थोड़ा छावों चाहिए। बरसात में घने पौधा को अलग कर क्यारी में लगाने पर  पूरा ठण्ड और गर्मी में खूब फूल खिलता है। एक बार फूल होने पर हफ्तों फूल खिला रहता है। फूल की सुंदरता के कारन इसे क्यारी और गमले दोनों में लगा सकते है। पानी भी ज्यादा नहीं डालना पड़ता है। पौधे में गोबर खाद और वर्मी कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। सुबह 10 -12 के बीच फूलों में परागण होता है ,और शाम को फूल सूखता है ,और झाड़ता है। बीज और जड़ दोनों से पौधा रोपण कर सकते है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें