शनिवार, 26 जनवरी 2019

RALLIAH DAM KI SAIR

                     रॉलीहा डैम की सैर

       26 जनवरी छुट्टी का दिन होने के कारन हमलोग कोटागिरी घूमने निकल पड़े। रास्ते में एक सुंदर रिसोर्ट में बंगाली भोजन का लुफ्त उठाये। हमारे पास टाईम बहुत था ,घर जाने की जल्दी भी नहीं थी। बस क्या था सबों का मूड रॉलीहा  डैम जाने का हो गया।इतने साल से कुन्नूर में रहते है और रॉलीहा डैम का ही पानी पीते है पर संजोग ही नहीं हुआ।रिसोर्ट के पास ही डैम था। 
     रॉलीहा डैम 1941 में बना है ,करीब 310 एकड़ में फैला हुआ है और डैम की गहराई करीब 58 फ़ीट है। घने जंगल के बीच में डैम है। मानसून यदि अच्छा हुआ तो डैम भर जाता है ,तब तो कुन्नूर में हर हफ्ता पानी का सप्लाई होता है। नहीं तो राम भरोसे महीना में एक बार पानी आया तो आया।
     डैम घूम कर सबों को बहुत मजा आया। जंगल में मालाबार गिलहरी भी देखने मिला। बच्चे भी खुश ,आउटिंग भी हो गया। 26 जनवरी की छुट्टी का सदुपयोग भी हो गया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें