गुरुवार, 23 नवंबर 2017

SHRI RAM MANDIR RAIPUR

                                                     श्री राम मंदिर

            रायपुर में मंदिरों की कमी नहीं है। बहुत ही पुराना शहर होने के कारन जहाँ सैकड़ों साल पुराना दूधाधारी मंदिर है ,वहीं छत्तीसगढ़ राजधानी बनने के बाद बहुत सारा भव्य मंदिर भी रायपुर में बन रहा है। इन्हीं में एक राम मंदिर भी है जिसे बने एक साल हो गया है।
       अब अयोध्या में जब बनेगा तब बने रायपुर में तो बहुत ही विशाल ,भव्य ,खूबसूरत सूंदर सा राम मंदिर बन गया है। अधिकतर राम मंदिर में राम ,सीता और लक्ष्मण का खड़ा ही मूर्ती देखने मिला पर इस मंदिर में राम -सीता की जोड़ी बैठी मुद्रा में बहुत ही खुबसुरती से बनाया गया है।पूरा मंदिर और मंदिर का परिसर का सजावट ,कलाकारी और फूल -फुलवारी देखते ही बनता है। एकदम मन प्रसन्न हो जाये शांत ,स्वच्छ ,सुन्दर  ऐसा वातावरण मंदिर परिसर का है। घंटो मंदिर के गार्डन में घुमो बैठो समय का पता ही नहीं चलेगा।  शहर के भीड़ भाड़  से दूर और शहर के शहर में ही बना हुआ है ये मंदिर। कभी भी जाओ दर्शन करो सजावट देखो ,कोई बहार से मेहमान आयें तो उनको भी घुमा सकते है। जो देखेगा वही प्रसन्न हो कर जायेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें