मंगलवार, 6 सितंबर 2016

KASHYAP JAYANTI

                                       महर्षि  कश्यप  जयंती समारोह 
                          
                     हर साल रिषी पंचमी के दिन  कश्यप जयंती  मनाया जाता है।कल रायपुर में भी मनाया गया था।         हम   केशरवानीयों का गोत्र कश्यप है इसलिए हमलोग ये जयंती मनाते  हैं। सवर्प्रथम दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना हुआ। फिर गणेश बंदना के बाद कार्यक्रम आरम्भ किया गया। 
       समाज के युवा वर्ग ,महिलाएँ और छोटे -छोटे बच्चोंने ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस बार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ थीम पर पुरा प्रोग्राम था। आमिर के सत्यमेव जयते के गाने ओरे चिड़ैया पर आधारित नाच ,गाना और ड्रामा हुआ। जो की बहु ,बेटी और छोटे बच्चोने प्रोग्राम कर  सब का मन मोह लिया। 
                प्रोग्राम के बाद दसवीं और बारवीं के अच्छे नंबर से पास हुए बच्चों को ईनाम दिया गया। वहीं डांस -ड्रामा में भाग लेने वाली महिलाओं और बच्चों को भी ईनाम दिया गया। फिर प्रोग्राम के समाप्ती के बाद स्वलपाहार का कार्यक्रम भी हुआतीन -चार घंटा कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। सबों का गेटटूगेदर भी होगया। 



  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें