बुधवार, 2 दिसंबर 2015

CITY OF CANALS AND BRIDGES ( VENICE )

WED,2 DEC
                                       कैनाल और ब्रिज का शहर ( वेनिस  )
               इटली का एक बहुत ही सुन्दर कैनाल और ब्रिज का शहर वेनिस है। यहाँ मेन लैंड से सिटी आने -जाने के लिये वाटर बस(वोट ) से आना पड़ता हैपूरा वेनिस 177 कैनाल और 408 ब्रिज से जुड़ा है। वर्ल्ड का सबसे नैरो स्ट्रीट यहीं है। रोड छोटी -छोटी नौका से पार कर के एक से दूसरे बिल्डींग में आजा सकते है। यहाँ 118 आईलैंड है। 
वेनिस को फ्लोटिंग सिटी भी बोला जाता है। 10वीं  -11वीं  सेंचुरी में जब वेनिस को बसाया गया था तब बालु के ऊपर लकड़ी का प्लेटफॉर्म बना कर तब उसके ऊपर बिल्डींग बना था। अब तो निचला दो -तीन फ्लोर डुबा हुआ है और धीरे -धीरे डूबता जायेगा। यहाँ जो छोटी नौका में घुमा जाता है उसे गोंडोला बोला जाता है। गोंडोला से पुरे शहर की शैर की जाती है। टूरिस्ट आये और गोंडोला की सैर नहीं करे ऐसा हो ही नहीं सकता। 
 वैसे यहाँ का मेन स्क्वैर ,चर्च भी बहुत अच्छा है। उस ज़माने में इतना सुन्दर मोजैक का काम ,पेंटिंग और सजावट देखने योग्य है। 
 इटली पिज्जा के लिये तो फेमस है और आज के ज़माने में लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं। हमलोग 1987 में वेनिस में ही घूमते हुए रोटी जैसा देख कर पहली वार पिज्जा खाये थे। 






                                         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें