गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

#ASTER FLOWER#FROST FLOWER

                                      एस्टर का फूल 

                        एस्टर एक तरह का बाहरोमासी  फूल का पौधा होता है।जिन पर तारों के आकार का फूल खिलता है। इसे आसानी से लगा सकते है। इसे फ्रॉस्ट फ्लॉवर भी कहा जाता है। इसका पौधा उत्तरी अमेरिका और दक्षणी यरोप के जंगलों में पाया जाता है।एस्टर ग्रीक शब्द है ,जिसका अर्थ तारा होता है। फूल का तारा आकर होने के कारण एस्टर नाम पड़ा होगा। इसका पौधा एक से लेकर चार फ़ीट हाईट का होता है। सूरजमुखी फूल की तरह होता है। इसका फूल कई आकर प्रकार और अनेक रंगो में खिलता है। सफ़ेद ,लाल ,नीला ,बैगनी गुलाबी आदि रंगो में होता है। पत्तियां गहरे हरे रंग की पतली और नुकीली होती है। ठण्ड के मौसम में गार्डन में लगाने पर इसकी बहार देखते ही बनती है।




   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें