रविवार, 11 अक्तूबर 2020

#PENTAS#LANCEOLATA

                              पेंटास   लैंसोलाटा 

                        पेंटास का पौधा मूलता दक्षिण अफ्रीका ,मेडागास्कर ,अरब प्रायद्वीवप आदि देशों का पौधा है। पेंटास का पौधा बारहों महीना खिलने वाला एक झाड़ी नुमा पौधा है। इसकी हाईट करीब 2 -3 फ़ीट और चौड़ाई करीब 15 इंच होती है। इसके फूल पांच पत्रों वाले तारा के आकर में गुच्छे में खिलते है। फूल लाल ,सफ़ेद ,गुलाबी और बैगनी इत्यादी रंगों के होते है। पेंटास के पौधे को धूप चाहिए और पानी कम मात्रा में देना चाहिए। कटिंग से पौधा लग जाता है। हमेशा कटिंग करते रहने से पौधा का शेप भी अच्छा रहता है। पेंटास का पौधा जमीन और गमले दोनों में लगा सकते है,पर पानी का निकासन और सुबह का धुप बहुत जरूरी है ,तभी फूल खूब खिलता है और गार्डन में बहार आ जाता है। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें