बुधवार, 24 जून 2020

GAILLARDIA FLOWER

                               गेलार्डिया  का  फूल

                             रेड इंडियन ब्लैंकेट

              रंग बिरंगी फूल सबों को अपनी और आकर्षित करता  है। इन्हीं फूलों में एक आकर्षक फूल गेलार्डिया भी आता है। गेलार्डिया गर्मी ,बरसात,सर्दी तीनों मौसम में आसानी से उगाया जा सकता  है। बीज के रोपाई के बाद पौधा 3-4 महीने में फूल देने लग जाता है।फूल हर 4 -5 दिन के बाद तोड़ लेना चाहिए ,जिससे बहुत सा ब्रांच निकलते जाता है और उसमे बहुत सारा फूल खिलता है।  हफ्ते में एक दो बार ही पानी डालना चाहिए। फूल चटक दार अनेक पंखुड़ी बाला डबल रंग का होता है।
               गेलार्डिया के दो प्रमुख  प्रजाति होते  है।
 1 गेलार्डिया पिकटा -इसकी पत्तियाँ और फूल दोनों ही बड़े आकर की होती है।
2 -गेलार्डिया लोरेंजियाना -इसके फूल में कई आकर्षक रंग के डबल फूल लगते है।
गेलार्डिया के फूल लाल -पीले ,कथई रंग के होने के कारन इसका एक नाम रेड इंडियन ब्लैंकेट भी पड़ा है। रेड इंडियन लोगों के पहनावे में एक रंगीन धारी दार सॉल जरूर रहता है,इसलिए ऐसा नाम पड़ा होगा।
बगीचे में लाईन से क्यारी में लगाने से ज्यादा अच्छा दिखता है, वैसे गमले में भी लगा सकते है।





 
   

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें