सोमवार, 8 जून 2020

CHIKOO FRUIT

                            चीकू  फल
                                सपोटा

            चीकू सेंट्रल अमेरिका ,मेक्सिको का सदाबहार  पेड़ है। भारत के आलावा पाकिस्तान ,थाईलैंड ,कंबोडिया ,वियतनाम ,इंडोनेशिया आदि देशों में भी होता है। चीकू का फल गोल ,लम्बा ,अंडाकार आकर मे होता है। इसकी त्वचा मोटी भूरी रंग की होती है। फल में 2-4  के करीब बीज होता है।चीकू का पेड़ 3 -5 साल में फल देने के लिये तैयार हो जाता है। फूल से फल तैयार होने में करीब एक साल लग जाता है।हमारा पेड़ 5 साल का हो गया है। इस साल पहली बार इसमें फल हुआ। पहला साल होने के कारन फल भले ही 5 -7 ही लगा। पर घर के गार्डन में होने से उसका खुशी ही कुछ और ही होता है।



     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें