रविवार, 19 मई 2019

JASMINE FLOWER

                       मोगरा फूल

                       खुशबूदार सफ़ेद फूल मोगरा

       मोगरा गर्मियों में खिलने वाला एक खुशबूदार सफ़ेद फूल है। इसकी भीनी -भीनी खुशबू तन -मन में ठंडक का अहसास करती है।यह  पुरे एशिया में पाया जाता है। इंग्लिश में जास्मीन बोला जाता है। भारत में अलग -अलग प्रान्त में अलग नाम से जाना जाता है। मोगरा ,बेली ,मल्ली ,बेला इत्यादी प्रचलित नाम से जाना जाता है। इसकी खुशबू के कारन इस फूल से  इत्र बनाया जाता है। इसके अलावा कॉस्मेटिक में भी इसका इस्तमाल होता है।  मोगरा औषधी गुणों से भी भरपूर है। इसका फूल ,पत्ती ,तना और जड़ सब बहुत सी बीमारीओं में दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है।इसके अलावा बेनी ,गजरा भी बनता है। पूजा के काम तो आता ही है इसके अलावा दक्छिन भारत में बेनी लगाने का बहुत ही प्रचलन है। चाहे किसी भी उम्र की महिला हो ,बच्ची हो या हो बुजुर्ग बेनी जरूर लगाती है।
   एक बार मोगरा का पौधा लाइन से क्यारी में लगाने पर हर साल गर्मियों में फूल का बहार रहता है। हर साल बरसात में फूल हो जाने के बाद कटींग कर देना पड़ता है।  8 -10 साल तक यही क्रम दोहराते रहना पड़ता है। फिर फूल का मात्रा कम होने लगता है। बरसात में सारे पौधों को निकाल कर फिर से कटींग लगा देने पर फिर 8 -10 साल तक फूल का मजा ले सकते है।
   फिलीपींस का राष्ट्रीय पुष्प मोगरा का फूल ही है।




  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें