बुधवार, 1 मई 2019

BUTTERCUP FLOWER

                              BUTTERCUPS

               बटरकप फूल का पौधा बहुत ही छोटा 6 -10 इंच साईज का होता है। क्यारी में लाइन से लगाने पर फूल जब खिलता है तो क्यारी देखते ही बनता है। गर्मी से बरसात तक फूल का बहार रहता है। पीला और सफ़ेद क्रीमी रंग का फूल होता है। वैसे 400-500 वेराइटी का बटरकप का पौधा होता है।फूल का पंखुड़ी कप जैसा होने के कारन इसका नाम बटरकप पड़ा होगा।  मेरे पास तो सिर्फ क्रीमसफेद वाला बटरकप का पौधा है जिसमे फूल का बहार देखते ही बनता ही। हर साल कटींग करते जाओ और लाइन से पौधा बढ़ाते जाओ। बस सुबह का धुप और थोड़ा पानी चाहिए। सुबह फूल खिलता है और दोपहर तक फूल बंद हो जाता है। बटरकप का फूल खिला रहता है तो थोड़ा जहरीला होता है इसलिए जानवर भी नहीं खाते है और जब फूल सुख जाता है तो इसका जहर भी ख़तम हो जाता है। अभी तो गार्डन मेंफूल का  बहार ही बहार है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें