मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

PITRU PAKSHA SHRADH

                               मातृ  नवमी

            अश्विन मास में 16 दिन पूर्णिमा से अमावस्या तक  पितरों का  श्राद्ध मनाया जाता है। जिस तिथि को जिस पुरुष की  मृत्यु हुई हो उस दिन उनके लिये हवन ,पिण्ड दान ,तर्पण वगैरा किया जाता है। परन्तु माताओं का नवमी तिथि को ही श्राद्ध किया जाता है। पता नहीं क्यों महिलाओं के लिये एक ही  तिथि बनाया गया है।पुरुषों को उनके तिथि में , उस ज़माने से ही महिला और पुरुष में भेद भाव किया जाता था।
       जो हो पर माँ को गुजरे 6 महीना हो गया है , माँ का तारिख भी 9 था ,तिथि भी 9 ही था और आज नवमी भी है। दिन कैसे बीत जाता है। कभी लगता है की कल का ही बात है और कभी लगता है की बहुत दिन व्यतीत हो गया।माँ को गुजरे 6 महीना होगया। हमसबों की प्यारी छोटी काकी को भी गुजरे 6 साल हो गया। अब समय को तो कोई नहीं रोक सकता वह तो चलते रहेगा, बस सबों की यादे ही रह जाती है।
                                  हमारी माँ ,काकी माँ ,सासु माँ ,भाभी माँ  सभी माँओं को विनम्र श्रद्धांजली








                                                                 ओम शांति शांति शांति

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें