रविवार, 12 फ़रवरी 2017

HAPPY BIRTHDAY

                                                HAPPY    BIRTHDAY

         आज हमारे प्यारे ,नटखट ,चुलबुल कम्प्यूटर गुरु का जन्म दिन है। आज राहुल 17 साल का हो गया ,पर आज भी वह घड़ी और वह अनुभव याद है,जब राहुल को पहली बार गोद  में लिये थे। । राजेश ,राकेश के जन्म के बाद घर में नया  नन्हा मेहमान का जन्म हुआ।राजेश के समय तो खुद मेरा बचपना था और वो जमाना भी दूसरा था ,घर गिरस्ती में व्यस्त रहते थे। 
     राहुल का जितना भी तारीफ करें वो कम  ही है। इतना मिलनसार ,हँसमुख, टेलेंटेड  बहुत कम लोग होते है। चाहे खेल -कूद हो या नाच गाना ,डांस -ड्रामा हर में बचपन से ही आगे रहता है। कितना तो ईनाम मिला गिनती ही नहीं है। चाहे किसी सेलीब्रेटी से मिलना हो कोई झीझक नहीं करता । स्कूल में भी सभी टीचर का प्यारा स्टूडेंट है अब इस साल कॉलेज में जायेगा। बच्चे लोग कितने जल्दी बड़े हो जाते हैं। खूब पढे और खूब आगे बड़े और ऐसे ही खुश मिजाज बने रहे। ऐसे बच्चे का दादी -दादा होने का हमें बहुत ही गर्व है।
















           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें