सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

HALDI

                                                           हल्दी 

       हल्दी जितना हमारे रसोईं घर मेंभोजन बनाने में  उपयोग किया जाता है ,शायद ही किसी देश में उपयोग होता होगा। औषधीय गुणों से भरपुर है हल्दी। चाहे शादी विवाह हो या पूजा पाठ ,चोट हो सब में हल्दी उपयोग किया जाता है। दवाई के रूप में हो या मसाले के रूप में हम सभी रोज ही काम में लेते हैं।
                 इस बार गार्डन में थोड़ा सा हल्दी शौकीया लगा दिए थे। खुब सारा पौधा हो गया। हल्दी का सफ़ेद फूल भी भीना -भीना खुशबु दे रहा था। फूल और पौधा देख कर बड़ा अच्छा लग रहा था। धीरे -धीरे फूल भी सूख गया और फिर कुछ महीने बाद सारा पत्ता भी सूखने लगा और फिर वो घड़ी भी आ गया जिसका इंतजार था। माटी खोदने पर हल्दी का गाढं भी निकलना शुरू हुआ। ढेर सारा हल्दी निकला। बस धो कर अब सूखा रहें है। सूखने पर  पहली बार घर का पीसा हल्दी प्रयोग करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें