सोमवार, 25 मई 2015

NILGIRIS SUMMER FESTIVAL

                                      गर्मी के मौसम का  नीलगिरी उत्सव  

             मई महीने में नीलगिरी  का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। वैसे तो इस बार बहुत बरसात होने से थोड़ा मौसम बिगड़ गया था। महीने भर हर सप्ताह शनिवार और रविवार को पुरे डिस्ट्रीक्ट के गार्डन में ही आयोजन होता है। 
  
             1 - कोटागिरी - इसबार कोटागिरी से वेजीटेबल शो का शुरुआत हुआ। वेजीटेबल से ही तरह तरह का आक्रीती बनाया जो देखते ही बनता था।हेलीकॉप्टर ,मोर ,ड्रैगन ,सुपरमैन ,भारत माता इत्यादि। 
2 -गुडलूर -मसाला शो का आयोजन गुडलूर मके गार्डन मे हुआ। 14 प्रकार के मसाले से एक भव्य जहाज बनाया गया ,जो की 16 फ़ीट लम्बा ,७.6 फ़ीट ऊँचा और 5. 6 फ़ीट चौड़ा था। 
3 -ऊटी -ऊटी में 14 वां रोज शो हुआ। यहाँ भी तरह -तरह की अक्रीती गुलाब के फुल से बनायागया। ३० ,००० गुलाब से नर्तकी ,२ ,००० गुलाब से पांडा ,तितली ,घोडा ,शेर इत्यादी बना था। 
4 -ऊंटी में ही 119 वां फ्लावर शो का आयोजन किया गया। खुब बड़ा ताजमहल बनाया गया था। 
चारों तरफ से शो देखने के लिये पब्लिक को लाने और लेजाने के लिये बस का इंतजाम था।  
5 -ऊंटी में ही बोट रेस भी रखा गया था। 
6 -कुन्नूर -अंतिम शो फ्रूट शो कुन्नूर में हुआ। इस दिन मौसम भी सबसे अच्छा था। 
57 वां फ्रूट शो का बात ही क्या काले और हरे अंगूर से गौर ,लंगूर। खरबूजा से हरीन। स्वागत द्वार 12 फ़ीट ऊँचा कटहल ,अंगूर ,आम ,ऑरेंज ,पाईनेपल आदि फलों से बना था। एक बड़ा सा रंगोली 1 ,900 किलो फल से बना। 
इस बार सभी शो का कांसेप्ट था नीलगिरी डिस्ट्रीक्ट से जानबरो को बचाना। 









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें