बुधवार, 7 जून 2023

#HYDRANGEA#FLOWER

                        हाइड्रेंजिया का फूल 

                    हाइड्रेंजिया का पौधा छोटा झाड़ीनुमा होता है। इसका  फूल गुच्छा में होता है। मिट्टी का अम्लीयता के आधार पर फूल का रंग सफ़ेद ,हल्का नीला ,हल्का गुलाबी आदि रंगो में होता है।जब गुच्छे में कली खिलता है तब हल्का हरा रंग लिये होता है। फिर जैसे जैसे फूल का गुच्छा तैयार हो जाता है, फूल का रंग सफ़ेद और फिर हल्का नीला हो जाता है। जब गुच्छा पूर्ण विकसीत हो जाता है तो बड़ा ही अच्छा दिखता है.फूल सूखने पर आता है तब बैगनी हो जाता है। चक्र पूरा होने में महीनो लगता है। कली से फूल बन कर सूखते तक फूल भूरा हो जाता है। लाईन से पौधा क्यारी में लगाने से बहुत ही अच्छा लगता है क्योंकि हर पौधा में बहुत से गुच्छे आते है और अलग अलग रंग लिये होता है। 
                 पहाड़ो में हर जगह हाइड्रेंजिया का पौधा देखने मिलेगा। सुबह का हल्का धुप काफी होता है। पानी भी भरपूर चाहिए नहीं तो पौधा मुरझा जाता है। तेज धुप पौधे को बर्दाश्त नहीं होता है। उचित देख भाल होने पर करीब करीब पूरा साल पौधे में फूल होते रहता है। एक बार फूल हो जाने पर हल्का कटींग कर देने पर फिर से नया डाल  में फूल आना शुरू हो जाता है।रायपुर की गर्मी में पौधा को गमले में लगाना चाहिए जिससे गर्मी के दिनों में पौधा को छाए में रख सकते है। पौधा बरसात में कटिंग से आराम से लग जाता है।    





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें