शुक्रवार, 27 मई 2022

#BANDHVGARH #NATIONAL#PARK#TIGER#SAFARI

                    बांधवगढ़ नेशनल पार्क    टाइगर सफारी 

                   बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मघ्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। 1968 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया  गया।पार्क 437 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ बाघों की संख्या बहुत अधिक होने के कारन बाघ आसानी से देखा जा सकता है। 10 -15 साल से बांधवगढ़ जाने का बहुत मन था पर जाना ही नहीं हो पाता था। आखिर इस  मई के महीने में बांधवगढ़ जाना हो पाया। 
                    रायपुर से सुबह 5 बजे पार्क जाने के लिए निकले। रायपुर से पंडरिया ,शहडोल होते हुए साल के  जंगल  देखते हुए शाम को आखिर  बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंच ही गए। वैसे तो पुरे पार्क में तरह -तरह के जानवर आसानी से दीखते है। मोर, हरिण ,बारहसिंघा ,चितल ,नील गाय ,गौर आदि जानवर। परन्तु लोग यहाँ टाइगर देखने आते है। ये पार्क टाइगर रिजर्व है। 
    सुबह 5 -11 बजे जीप से जंगल सफारी कराया जाता है।एक जीप में 6 लोग ,ड्राइवर और गाईड के साथ एक लाइन से 10 -15 जीप में सारे  टूरिस्ट को ले जाते है।अपना कार अंदर नहीं जा सकता है।फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जीप में ही जाना होता है। जंगल घूमते घूमते आखिर बाघ के इलाके में आने पर बाघ नाला के किनारे विश्राम करते हुए  मिल ही गया। सारा जीप वहाँ रुक गया। खुले में बाघ देखने का मजा ही कुछ और ही है।बाघ देखते ही देखते झट से उठ कर झाड़ियों में जाकर छुप गया।  चिडीया घर में देखने का अलग ही बात है।आखिर पार्क आना सफल हो गया। 






        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें