रविवार, 17 अप्रैल 2016

MORNING FLOWER( PORTULACA GRANDIFLORA )

SUN ,17 APR
                                                            मेहनत रंग लाई 
                                                   मॉर्निंग फ्लॉवर ( 9 से 12  )
                     नेचर भी बहुत ही अजीब होता है। कभी कहीं बहुत गर्मी तो कभी कहीं वर्फ बारी फिर भी हर देश और हर छेत्र में अपना अलग ही पेड़ -पौधा होता है और वहाँ के मौसम के अनुसार किसम -किसम का फूल -फल होता है। अब रायपुर में इतना गर्मी में भी बहुत पेड़ पौधा सूख जाता है तो बहुत पौधा का फूल का बहार गर्मी में ही है।
          नाम है मॉर्निंग फ्लॉवर जिसे बोल -चाल की भाषा में 9से 12 बोल जाता है।




 सुबह 8 बजे से खिलना शुरू होता है और 12 बजते तक बन्द हो जाता है। क्यारी हो या गमला बस देखते ही बनता है। 40 डिग्री में भी फूल खिलना मायने रखता है। हमको भी बीज मिला एक महीना बीज डालने के बाद सेवा करना पड़ा और फूल आने का इंतजार करना पड़ा। एक महीने में पौधा भी तैयार हो गया और फूल भी आना शुरू हो गया रंग -बिरंगा मिक्स फूल का बहार आगया। अब चारो तरफ  फूल ही फूलआखिर  मेहनत रंग लाया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें