#THE#ELEPHANT#WHISPERERS WHITH THEIR#OSCARE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#THE#ELEPHANT#WHISPERERS WHITH THEIR#OSCARE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 मई 2023

#THE#ELEPHANT#WHISPERERS WITH THEIR#OSCAR

             एलीफैंट व्हिस्पेरेर्स ऑस्कर अवॉर्ड के साथ

                   एलीफैंट व्हिस्पेरेर्स एक डॉक्युमंट्री 39 मिनट का फिल्म है। दो अनाथ हाथी के बच्चे और उनके केयर टेकर बोम्मन और बेल्ली की कहानी है। बोम्मन और बेल्ली कटतुनैयाकन ट्राइब के है। तमिलनाडु के मदुमलाई रिजर्व फारेस्ट के थेप्पाकाडु गावँ में हाथी कैम्प के रहने वाले है। फिल्म 2022 में बना और 2023 में इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रघु और अम्मू को कैसे जंगल से लाकर सेवा कर के पाला गया। हाथी के बच्चे  बोम्मन और बेल्ली से कैसे घुल मिल गए फिल्म में यही दिखाया गया है। जो की जरा भी बनावटी नहीं है। एकदम सच्ची घटना पर फिल्म बना है। 

                   मदुमलाई जाने से इनलोग से लोग जरूर मिलते है। शाम साढ़े पांच बजे जब सारे हाथी जंगल से घूम कर  वापस कैंप में लौटते है तब ही रघु को देख सकते है। 6 बजे कैंप बंद हो जाता है। कैंप के पास ही बोम्मन और बेल्ली तथा बाकी सेवक का घर है।दोनों जंगल में एकदम सिम्पल रहते है। कुछ भी घमंड नहीं की ऑस्कर अवार्ड मिला है। आराम से साथ फोटो खिचवा लेते है। दोनों से मिल कर बड़ा अच्छा लगा।