वेलेटा माल्टा
5 अगस्त को अपना जन्म दिन मनाते हुए आगे की मंजिल के लिये चल पड़े। 5 और 6 को पानी में ही निकल गया फिर 7 को जाकर माल्टा के वेलेटा में पहुंचे। वेलेटा माल्टा की राजधानी शहर है। ये भी ऐतिहासीक शहर है। यहाँ भी 16 वीं सदी के चर्च ,कैथेड्रल ,फोर्ट ,मोनुमेंट वगैरा देखने मिला। पोर्ट एकदम शहर से लगा हुआ था। पर क्रूज से उतर कर यहाँ शटल बोट से उसपार जाना होता है। फिर रोड क्रॉस कर बस से सिटी टूर करके वापस फिर शटल बोट से पार करके क्रूज में आते है। यहाँ 3 -4 क्रूज लगा हुआ था ,अलग अलग रूट से आया हुआ था। माल्टा फल तो बहुत खाये है संतरा जैसा ही होता है पर कभी सोचे नहीं थे की माल्टा देश भी कभी घूमने जाना होगा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें