गुरुवार, 10 सितंबर 2026

#NAPLES#ITALY

                                            नैप्लस   इटली 

                                          स्ट्रेट ऑफ़ मेसिना 

          माल्टा से 7 को चल कर हम 8 को पूरा समय स्ट्रेट ऑफ़ मेसीना क्रॉस करते हुए इटली की और बढ़ गए। जैसे स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज जंग के कारन सुनने मिल रहा है जहाँ व्यापारी जहाज के लिये इतना काट मार चल रहा है। पर इटली के रास्ते स्ट्रेट ऑफ़ मेसीना का वातावरण एकदम शांत सीन सीनरी देखते हुए बढ़ते चलो एकदम टूरिस्ट माहौल।हर मोड़ में लगता था अब बस होगा तब तक फिर मोड़ आ जाता था।  समुन्द्र के किनारे पहाड़ में  बस्ती भी था। जहाज आ रहा है जा रहा है मजा लो और कुछ नहीं। स्ट्रेटसे  गुजरना भी इंट्रेस्टींग था। 
                      9 को हमारा जहाज इटली के नैप्लस सिटी पहुंचा।यहाँ शाहीमहल ,किला ,चर्च आदि देखने मिला। पिज्जा इटली की देन है पर पिज्जा का जन्म स्थान नैप्लस ही है। ये भी काफी पुराना और बड़ा शहर है। यहाँ पोर्ट एकदम सिटी के सेंटर में था। वॉक करते पोर्ट के बहार जा सकते है। पोर्ट के बाहर से ही टूरिस्ट बस चलती है। आराम से 2-3 घंटा घूम कर हमलोग वापस अपने अंतिम मंजिल के लिये चल पड़े। 

 





 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें