बार्सिलोना स्पेन से रोम की यात्रा क्रूज द्वारा
बार्सिलोना से रोम की १५ दिनों की जल यात्रा
सालेर्नो पहला पड़ाव
हमारा जहाज पूरा दिन और रात पानी में चलता रहा। 27 जुलाई से चल कर 29 की सुबह इटली के सालेर्नो शहर में रुका। दिन भर घूम कर दोपहर में वापस आना था।सालेर्नो दक्छिन इटली का बंदरगाह का शहर है। इटेलियन मार्बल यहाँ से निकलता है कैल्सियम ,चूना पत्थर का पहाड़ होने के कारण मार्बल ,टाईल्स ,सेरेमिक यहाँ से सारे दुनिया में जाता है। अभी तक इटालियन मार्वल के बारे में सुनना होता था इसका चट्टान देखने मिला पहाड़ के ऊपर शहर बसा हुआ है वहाँ मरमेड मछली की रानी का बड़ा सा मूर्ती था। पुरे रोड के दोनों तरफ सिर्फ और सिर्फ तरह तरह का सेरेमिक का सामान बनते देख सकते है। एक से एक सेरेमिक का खिलौना ,बर्तन आदि भरा हुआ था। टूरिस्टों का अच्छा बाजार था। यहाँ से मार्वल,सेरेमिक,और टाईल्स वगैरा सब देश विदेश जाने के कारन बंदरगाह काफी विजी रहता है रोड में कंटेनर का आना जाना या टूरिस्टों का भीड़ देखने मिला। बंदरगाह से पहाड़ में बसा शहर तक चारो तरफ रंग बिरंगी कनेर ही कनेरका फूल देखने में बड़ा अच्छा लग रहा था।दोपहर को घूम कर वापस जहाज में आ गये। शाम को हमारा जहाज आगे के पड़ाव केलिये निकल पड़ा
।





































