कोटोर मोंटेनेग्रो
हम मोंटेनेग्रो के कोटर सिटी पहुंचे। यहाँ का पहाड़ नीग्रो जैसा काला होने के कारन ही शायद इस देश का नाम मोंटेनेग्रो पड़ा होगा। कोटोर समुंद्र तट पड़ बसा सुन्दर शहर है। एक तरफ पहाड़,और घुमावदार रोड ,रोड के दोनों तरफ अनार का फलदार पौधा।चर्च माकन सब पहाड़ में बसा हुआ। समुन्द्र के किनारे किनारे पूरा मछुआरों का जाल डाला हुआ था। यहाँ मछली पालन का काम ज्यादा होता है। पोर्ट और सिटी एक दम आमने सामने जहाज से निकलो रोड पार करो और सिटी का नजारा देखो। मेला लगा हुआ बाजार लाल पत्थर का टाइल्स कैफे ,रेस्टुरेंट टूरिस्ट का भीड़ यही सब था। यहाँ पालतू बिल्ली हर गली दुकान में देखने मिला।बस से 2 -3 घंटा पहाड़ में बसा शहर घूम कर वापस पोर्ट में आकर रोड के उसपर ओल्ड सिटी घूम घाम कर वापस जहाज में लौट आये, आगे के मंजिल के लिये हम चल पड़े।




