रोम वैटिकन सिटी इटली
हमलोग का क्रूज का टूर रोम आकर समाप्त हुआ। 15 दिन अलग अलग देश शहर घूमते हुआ आखिर वापसी का दिन आ ही गया। पोर्ट से मेन सिटी काफी दूर था। रोम में हमलोग दो दिन रुक कर अच्छे से सिटी टूर करे। यहाँ का सभी मोनोमेंट्स, चर्च, कैथेड्रल वगैरा घूमने में एक दिन लग गया। दूसरे दिन रोम में वैटिकन सिटी घूमने में लगा।
वैटिकन सिटी इटली के रोम में सबसे छोटा स्वतंत्र देश है। यहाँ की जनसंख्या 1000 से भी कम है। जिसमे भी ज्यादातर पादरी ,नन ,और चर्च के कर्मचारी और दुकानदार वगैरा लोग ही है। यहाँ पोप का ही शासन चलता है। यहाँ का सर्वोच्य धर्म गुरु पोप ही होता है। यहाँ का चर्च देखने लायक है। बहुत ही भव्य बड़ा। पूरा कैम्पस घूमने में दिन निकल जायेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें