ट्रिएस्टे इटली
कोटोर से डेढ़ दिन पानी में आगे चलते गए बढ़ते गए तब जा कर इटली का नया शहर ट्रिएस्टे पहुंचे। उत्तर पूर्वी इटली का एक खूबसूरत बंदरगाह शहर ट्रिएस्टे है। भव्य ऐतिहासीक इमारतों से घिरा है। कैनाल ग्रांडे 18 वीं सदी की नहर है जो समुंद्र से शहर के सेंटर तक जाती है। व्यापारियों के जहाज को शहर आने जाने के काम आता था। मोलो समुद्र में फैला हुआ 300 मीटर लम्बा पत्थर का घाट शहर के मनोरम दृस्य देखने ,टहलने आदि काम में आता है।हमारा क्रूज ठीक शहर के बीचो बीच रुका था रोड पार करो घूमो। जैसे बस स्टैंड रोड के किनारे होता है ,वैसे पोर्ट एकदम रोड में था। जहाज से भी शहर का नजारा देख सकते थे। सिटी घूम घाम कर आगे के सफर के लिये चल पड़े
।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें