#REDHIILS#AVALANCH LAKE#EMERALED LAKE #NILGIRIS#TAMILNADU लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#REDHIILS#AVALANCH LAKE#EMERALED LAKE #NILGIRIS#TAMILNADU लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 14 मई 2021

#REDHILLS#AVALANCH LAKE#EMERALED LAKE

                रेड हिल नीलगिरी ऊटी 

                           एवलांच लेक ,एमराल्ड लेक 

               रेड हिल नेचुरल ब्यूटी वाला हिल है। चारो तरफ चाय बागान है। रेड हिल के एक तरफ एवलांच लेक है तो दूसरी तरफ एमराल्ड लेक है। ऊटी से करीब 25-30  किलोमीटर की दूरी पर रेड हिल है।करीब 200 साल पहले यहाँ पर बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था, एवलांच माने लैंडस्लाइड इसलिए इस लेक का नाम एवलांच पड़ा। इस लेक में लाइसेंस ले कर ही फ़िशिंग कर सकते है नहीं तो जेल की सजा दी जाती है।एमराल्ड लेक भी बहुत सुन्दर है और चारो तरफ चाय बागान है। यहाँ ट्रैकिंग करने भी लोग आते है। इसे साइलेंट वैल्ली भी बोला जाता है। ये एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।यहाँ अंग्रेजों के जमाना का बंगलो है जो की अब टूरिस्ट के रुकने के काम आता है। बंगलो अब रिसोर्ट बन गया है। सुंदर सुन्दर रंग बिरंगे फूलो से सजा है। यहाँ चाय के अलावा गोभी ,गाजर आदि की भी खेती होती है। यहाँ ऊटी से सुबह निकल कर ट्रैकिंग करके घूम कर शाम तक ऊटी वापस जा सकते है। बाहर से आने वाले टूरिस्ट एक दो दिन रुक कर वापस जाते है।