मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

#BANJARI#MATA#MANDIR#RAIPUR

                              बंजारी माता मंदिर रायपुर 

                       रायपुर में यूनिवर्सिटी के अंदर करीब 5 एकड़ जंगल के बीच 500 साल पुराना माता का मंदिर है। काफी प्राचीन होने के कारन ठीक से पता नहीं है की इस मंदिर की देवी का नाम बंजारी माता कैसे पड़ा। कुछ लोगो का मानना है की पहले ये जगह बंजर था. यहाँ किसी संत ने तपस्या किया था ,तपसे प्रश्न हो देवी प्रगट हुई इसलिए बंजारी माँ नाम पड़ा और देवी को स्वम्भू भी माना जाता है।  जिस कारन बंजारी मंदिर पड़ा। कुछ लोगो का मानना है की बंजारों ने खोजा था इसलिए बंजारी मंदिर नाम पड़ गया।अब जो हो मंदिर बहुत ही शांत एकांत जगह में होने के कारन वहां जाने पर बहुत ही अच्छा लगता है। दोनों नवरात्री में विशेष पूजा भी होता है और पुरे नवरात्री में ज्वारा लगाते है और ज्योत भी जलता है.
     जंगल होने के कारन वहां साँप का भी आना जाना लगा रहता है। माना जाता है की नाग का जोड़ा प्रतिदीन माता का दर्शन करने आता है और दर्शन करके चुप चाप चला जाता है। इसलिए एक बहुत ही पुराना बरगद के पेड़ के नीचे नाग -नागिन का मूर्ति भी बना है। लोग मानता मांगने आते है औरमन्नत पूरा होने पर नारियल  तथा चुनरी बांध कर जाते है।जो हो मंदिर आकर देवी का दर्शन करके मन बहुत प्रश्न हुआ।







  

   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें