मेसिना सिसली इटली
हमारा जहाज सिसली के मेसिना में आकर रुका। सिसली भी एक बंदरगाह वाला शहर है। 730 ईस्वी से व्यापार का केंद्र रहा है। इसे टनल का शहर भी कह सकते है। पोर्ट से ओल्ड सिटी जाने में टनल ही टनल से जुड़ा है। ये भी ऐतिहासीक शहर है। यहाँ रोड के किनारे संतरा ,और नीम्बू का पौधा देखने मिला।,फलदार पौधा चारो ओर भरा पड़ा था। यहाँ चर्च ,मेसिना कैथेड्रल ईसाबेला समुद्र का तट प्रमुख है।
पोर्ट के सामने एक बड़ा सा चौक है जहाँ बहुत बड़ा चर्च है।इसकी खासियत ये है की चर्च के मीनार में बड़ा सा घड़ी है जैसे ही दिन का 12 बजता है वैसे घड़ी का 12 बार घंटा बजता है। इसके बाद घड़ी के ठीक नीचे एक गोल्डन बड़ा सा शेर है जो की जोर जोर से दहाड़ता है। फिर उसके नीचे एक गोल्डन बड़ा सा मुर्गा है जो की जोरदार बांग देता है। इसके नीचे एक महल निकलता है जोकि घूमता है।इस नजारा को देखने सारे टूरिस्ट पहले से ही खड़े हो जाते है की कब बारह बजे और कब इतना मजेदार नजारा देखने मिले।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें